सगड़ी: रोशनगंज नई बस्ती में कई रिहायशी मंडईयों में लगी भीषण आग, लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
Sagri, Azamgarh | Apr 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक अंतर्गत रोशनगंज नई बस्ती में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में कई रिहायशी मंडईयां जलकर राख हो गईं । जिससे लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। वही ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था ।