मुज़फ्फरनगर: चुनाव प्रचार अवधि खत्म होते ही चरथावल पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, उल्लंघन करने पर दी चेतावनी
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चुनाव प्रचार की समय अवधि खत्म होते ही जिला प्रशासन के निदेश अनुसार कस्बा चरथावल पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला एवं आदेशों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार ना किया जाए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।