दुधि: रेणुकूट में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, समाज ने एकजुटता पर जोर दिया
रेणुकूट के मुर्धवा क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज पांडेय और राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजनारायण मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर की।