सीकर के साइबर थाने में 2 लाख 99 हजार रुपए के साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी राधाकिशनपुरा निवासी रामनिवास ने एसपी थाने में परिवाद देकर मामला दर्ज कराया कि किसी ने उसके बैंक अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर लिए परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।