फारबिसगंज: राष्ट्रीय जनता दल नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी ने फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की मांग की.
फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर आमान परिवर्तन कार्य को लेकर पिछले 14-15 साल से ट्रेन परिचालन बंद पड़ा है. राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी ने केन्द्र सरकार से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की मांग की. उन्होंने कहा प्रभु श्री राम का भी वनवास 14 वर्ष में समाप्त हो गया था लेकिन इस रेलखंड का वनवास नही समाप्त हो रहा है.