फारबिसगंज: अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी ने फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया.
अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस मौके पर बीजेपी के चलों गांव की ओर कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें. क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.