डेरापुर: मंगलपुर पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला युवक हवासपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मंगलपुर थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये नकद, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है।फरीदापुर निवासी अजय कुमार ने 10 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक बिजली बिल कम कराने के नाम पर खुद को अधिकारी बताकर उससे 10,000 रुपये ले गया और 25,000 रुपये की और