महेशमराय में नए आंगनबाड़ी केंद्र का गृह प्रवेश संपन्न प्रखण्ड के हीरोडीह पंचायत के यादव टोला कोड संख्या 164 महेशमराय में नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का गृह प्रवेश समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी-सह प्रखंड विकास अधिकारी गौतम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी, पंचायत समिति