ऊंचाहार: किशुनी का पुरवा अरखा गांव में दीवार गिरने की चपेट में आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम आये चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गये थे।इसी दिन क्षेत्र के किशुनी का पुरवा अरखा गांव निवासी भारतलाल दीवार गिरने की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गये थे, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था ।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।