महागामा: महागामा में बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, रेफरल सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
Mahagama, Godda | Mar 30, 2026 महागामा में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में सोमवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता की नई उम्मीद जगा दी है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा एवं अस्पताल प्रभारी डॉक्टर खालिद अंजुम ने किया।