लाडपुरा: रानपुर देवनारायण योजना में करंट से भैंसों की मौत, पशुपालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग
Ladpura, Kota | Aug 1, 2025 देवनारायण योजना में करंट से भैंसों की मौत: पशुपालकों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग कोटा। देवनारायण आवासीय योजना में करंट की चपेट में आकर चार भैंसों की मौत के मामले में शुक्रवार को इलाके के पशुपालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की।