शाहबाद: पाली की महिला से झाला नोचकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया
कोतवाली पुलिस ने 18 फरवरी को बाइक सवार महिला के झाला नोच कर भागने वाले इनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से लगभग साढ़े छः हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटिया नीम निवासी रंजन कुमार पुत्र सुरेंद्र की पत्नी के साथ घटना घटित हुई।