नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फौजी होटल के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान वीरेन्द्र शर्मा पुत्र सेवक मास्टर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रेंहरण, जनपद जालौन के रूप में हुई है।