सिवनी: कचेहरी चौक में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दी श्रद्धांजलि
Seoni, Seoni | Jun 24, 2026 सिवनी के कचहरी चौक में बुधवार को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूजन में शामिल होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के देश और समाज के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया।