नौगावां सादात: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद नौगांवा की सड़कों पर पहुंचा गंगा का पानी, लोग परेशान
दरअसल आपको बता दे की उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद अमरोहा जनपद के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसा ही एक मामला नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव बसतपुर से सामने आया है। यहां के रहने वाले सोनू और सोमपाल ने बताया है कि बसतपुर की सड़कों पर बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत और परेशानी हो रही है।