करपी: किंजर थाना परिसर में लाइसेंसी हथियारों का किया गया सत्यापन
Karpi, Arwal | Mar 16, 2024 किंजर थाना परिसर में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारियों के हथियार का सत्यापन किया जाना है। थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 30 लाइसेंसी हथियार हैं, जिसमें 29 हथियारों का सत्यापन हो चुका था। शेष बचे एक हथियार का शनिवार को सत्यापन किया गया।