रायबरेली: घूरेमऊ के रहने वाले मासूम को जहरीले सर्प ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुक्रवार को सरेनी थाना क्षेत्र के घूरेमऊ के रहने वाले जीशान पुत्र नूर अली को जहरीले सर्प ने काटा।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सरेनी ले जाया गया,जहां हालत नाजुक दिखने पर प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल किया गया रेफर। जिला अस्पताल में भर्ती कर जहां मासूम का इलाज किया जा रहा वही मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही।