रायबरेली: सरावां गांव में एक युवक पर दबंग के द्वारा डंडे से बौछार करते हुए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रायबरेली जिले में एक बार फिर दबंग के द्वारा युवक पर डंडों से बौछार करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो थाना क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम सरावां का बताया जा रहा है। वीडियो में दबंग युवक के द्वारा डंडे से लगातार पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित युवक अपने बचाव के लिए मांग कर रहा है। परंतु आरोपित युवक को तरस नहीं आया और वह लगातार पिटाई कर रहा है।