पन्ना: लाड़ली बहनों से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन की अपील
Panna, Panna | Jun 17, 2026 पन्ना। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की पात्र लाड़ली बहनों से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन कराने की अपील की है। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 18 से 40 वर्ष आयु की महिलाओं को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।