गोड्डा: मछली मारने के दौरान पोखर में डूबने के कारण महेशकुतरो गाँव में एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Sep 1, 2024 बीती शाम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महेशकुतरो गाँव में मछली मारने के दौरान एक व्यक्ति पोखर में डूब गया। उसके साथ उसका बेटा और रिश्तेदार भी था। दोनों उसे निकाल कर पोड़ैयाहाट सीएचसी पहुँचे जहाँ से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में मृतक मंटू केवट की मौत हो गयी। घरवालों के द्वारा उसके शव को घर ले जाया गया जहाँ रविवार की सुबह पुलिस ने मामला दर्ज किया।