गोड्डा: परसा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में फिर हुई चोरी, रसोईघर से गैस सिलेंडर पर चोरों ने किया हाथ साफ
Godda, Godda | Aug 31, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरों के द्वारा पुनः चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की रात की ये घटना है। शनिवार को जब बच्चे स्कूल पहुँचे तब उनलोगों ने रसोईघर का ताला टूटा हुआ देखा। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा इस घटना की शिकायत मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गयी। एक माह पूर्व भी इसी विद्यालय से दो सिलिंडर की चोरी हुई थी।