झांसी: बबीना की छात्राओं ने किले की तलहटी में गंगाधर राव कला मंच पर लगी विकास प्रदर्शनी देखी, विकसित भारत की संकल्पना समझी
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2025 कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, बबीना की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने रविवार को सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत आयोजित 'विकास प्रदर्शनी' का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ.प्र. द्वारा गंगाधर राव कला मंच परिसर (झांसी किले की तलहटी) में लगाई गई है, जो 02 अक्टूबर तक चलेगी।