झांसी: झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और उरई समेत अन्य स्टेशनों पर चलाया गया 'स्वच्छ शौचालय' अभियान
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2025 स्वच्छता ही सेवा–2025 के तहत झांसी रेल मंडल ने रविवार को 'स्वच्छ शौचालय' अभियान चलाया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, खजुराहो सहित सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में यह विशेष पहल संचालित की गई। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और पे-एंड-यूज़ टॉयलेट्स की आधुनिक उपकरणों से गहन सफाई की गई।