जबलपुर: जबलपुर एसपी के निर्देश पर कांबिंग गस्त, 223 वारंट तामील, 22 शराब तस्कर गिरफ्तार
जबलपुर: अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर 13 जून की रात 9 बजे से 14 जून की रात 2 बजे तक शहर और देहात में कांबिंग गस्त चलाई गई। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 223 वारंट तामील किए गए। इसमें 113 गैर म्यादी वारंट, 74 गिरफ्तारी वारंट और 36 जमानती वारंट शामिल हैं।