सोहागपुर: जिला चिकित्सालय के सामने कार की टक्कर से गाय घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल शनिवार को लगभग 4:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला चिकित्सालय के सामने एक कार की टक्कर से एक गाय घायल हो गई जिसकी सूचना लगते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार किया है,इस दौरान अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के गौ सेवक मौके पर मौजूद रहे हैं।