महेश्वर जनपद के ग्राम सोमाखेड़ी में आयोजित मेगा शिविर से लौट रहीं खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के वाहन को चोली गांव में ग्रामीणों और किसानों ने बीच सड़क पर रोक लिया। किसानों ने नहर के पानी की समस्या और रसूखदारों द्वारा किए गए अवैध कनेक्शन की शिकायत दर्ज कराई।