सिरसा: दीपावली पर बाजारों में सुरक्षा के लिए पुलिस की पैदल गश्त, एसपी ने सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने को कहा
Sirsa, Sirsa | Oct 20, 2025 दीपावली पर्व पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर में पैदल गश्त की। सोमवार शाम 5 बजे के दौरान सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढऩे से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है l