बहराइच: नूरुद्दीनचक इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, बच्ची को नोचकर किया घायल, इलाज जारी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरुद्दीनचक इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर के उसे नोच कर उसे घायल कर दिया। आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।