रफीगंज शिवगंज पथ के काशी बिगहा गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से भदुकीकला पंचायत के खैरी मंडला गांव निवासी कामदेव यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनय यादव घायल हो गए। गुरुवार संध्या 7.30 में ग्रामीणों ने बताया कि घायल ट्रक खलासी हैं। वह सड़क पार कर ट्रक से गया जा रहे थे तभी शिवगंज की ओर से आ रही अज्ञात स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।