बिसौली: रतनपुर कोठी गांव के पास भूसा भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, कार चालक घायल हुआ
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर-बिसौली मार्ग पर रतनपुर कोठी गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने पीछे से भूसा भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक भूसा लेकर बिसौली से आसफपुर की ओर जा रहा था।