पांच क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित आरोपी शुक्रवार को जंक्शन थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदिता सिंह उर्फ गौरा उर्फ करण पुत्र बेअन्त सिंह निवासी बाजा रोड बरीवाला पीएस बरीवाला जिला मुक्तसर पंजाब हाल क्राउन सिटी मलोट रोड गुरुद्वारा के पास डबवाली पुलिस चौकी किलियांवाली पीएस लम्बी पंजाब के रूप में हुई।