फतेहपुर: रामसोलेपुर यमुना नदी में मछली पकड़ते समय दो लोग यमुना नदी में डूबे, एक युवक लापता, दूसरे को स्थानीय लोगो ने बचाया, असोथर
फ़तेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के रामशोलेपुर यमुना नदी घाट में मछली पकड़ते समय दो लोग डूब गए। एक को स्थानीय मछुवारो ने बचा लिया वहीं दूसरे की तलाश जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस यमुना नदी में जाल डालकर तलाश करवा रही लेकिन युवक का पता नही चला। पिछले चार घंटे से सर्च ऑपरेशन कर युवक की खोज की जा रही है।