भोरे: भोरे के फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों से अतिरिक्त सरचार्ज, महंगाई का दिया हवाला
भोरे प्रखंड के बगही रोड स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में इन दोनों दीवार पर लगा एक मेनू चार्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा मेनू के साथ एक विशेष सूचना जसपा की गई है। जिसमें देश में बढ़ती महंगाई और परिचालन लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए प्रत्येक ऑर्डर पर ₹10 अतिरिक्त सर चार्ज लेने की बात कही गई है।