चंदौसी: चंदौसी बहजोई नया बाईपास के किनारे स्विमिंग पूल में नहाने आए युवक के 9200 पेट सहित गायब होने की दी जानकारी
थाना बनियाठेर क्षेत्र में स्थित मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नए बाईपास किनारे बने राणा स्विमिंग पूल पर चोरी की घटना रविवार दोपहर 4:00 बजे की सामने आई है। गांव बनियाखेड़ा निवासी युवक ने सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब आरोप लगाया कि स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उसकी पेंट में रखे 9200 रुपये, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी का गुच्छा चोरी हो गया।