हेरहंज: मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को हेरहंज मुख्यालय स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई और पुरस्कार वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया उन्मूलन माह अभियान चल रहा है जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिसके तहत उक्त विद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।