संगरिया: संगरिया विधायक निवास पर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जन सुनवाई केंद्र विधायक निवास पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बैठक रखी गई। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अभिमन्यु पुनिया बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विधायक अभिमन्यु पुनिया, नगर अध्यक्ष संजीव सोनी व नरेश बेनिवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तार से जानकारी दी।