भिंड नगर: रेलवे स्टेशन पर मानवता परिवार के सदस्यों ने यात्रियों को पिलाया निशुल्क शीतल जल, सेवा कार्य की लोग कर रहे सराहना
भिंड शहर के रेलवे स्टेशन पर मानवता परिवार के समाजसेवियों द्वारा भीषण गर्मी के बीच यात्रियों के लिए निशुल्क आरओ का शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को पूरे दिन ठंडा पेयजल पिलाकर समाजसेवी मानव सेवा का संदेश दे रहे है भीषण गर्मी के कारण जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है,वहीं यही समाजसेवी अपना धर्म समझकर यह कार्य कर रहे है