घिरोर: घिरोर में महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्रा, गूंजे जयकारे
घिरोर में सोमवार को जैन समाज द्वारा चैत शुक्ल त्रयोदशी के पावर अवसर पर भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर कस्बे के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किया गया प्रात काल भगवान महावीर स्वामी का जल अभिषेक व पूजा विधान रूप से किया गया इसके उपरांत में भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई