लोनी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला को रकम भेजने का झांसा देकर जालसाज ने 47 हजार रुपये ठग लिए। आदर्श नगर में रहने वाली राधा गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर को उन्हें अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके पिता ने 15 हजार रुपये भेजने को कहा है।