जसवंतनगर: नगला सलहदी व बिशुन के बीहड़ों में लगी भीषण आग, 400 बीघा बीहणी क्षेत्र की जमीन हुई खाक
बलरई थाना क्षेत्र के नगला सलहदी और बिशुन के बीहड़ों में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 400 बीघा क्षेत्र जलकर राख हो गया। आग से पेड़-पौधे, औषधीय वनस्पतियां और सर्प, बिच्छू समेत कई वन्यजीव नष्ट हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी कृपाल सिंह मय कांस्टेबल राहुल, विकास और आंशू मौके पर पहुंचे। चार फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।