हाथरस: जलेसर रोड, बर्फ खाने के पास कैंटर ने बाइक को रौंदा, सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड बर्फ खाने के पास एक कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार गांव नगला अखई निवासी एक युवक प्रदीप पुत्र सोरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।