मेरठ: मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, अफसरों के साथ करेंगे बैठक
Meerut, Meerut | Dec 2, 2024 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ आए हैं। यहां वे एक शादी समारोह में शामिल होंगे साथ ही भाजपा नेताओं के परिवार से मिलने जाएंगे। उससे पहले उपमुख्यमंत्री मेरठ में निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही योजना कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।