हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Hardoi, Hardoi | Dec 2, 2025 डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अंतर्गत डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना कारण किसी ऋण आवेदन को निरस्त न करें और प्रत्येक ऋण आवेदन पत्र पर सहानुभुति पूर्वक विचार एवं जांच के उपरान्त ऋण आवेदन स्वीकृत करे।