हरदोई: अरवल क्षेत्र के शेखपुर में चचेरे भाई ने युवक पर बांके से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Dec 2, 2025 अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी धर्मपाल का 35 वर्षीय पुत्र अनन्तराम मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने खेत की तरफ जा रहा था। उसी समय गांव के पास रास्ते में ही उसके चचेरा भाई राम जी ने बांके से उस पर हमला कर दिया।अनंतराम अपनी जान बचाकर पड़ोस के घर में घुस गया।लेकिन आरोपी राम जी ने पीछा करते हुए उस पर बांके से कई प्रहार किये।