हरदोई: दिल्ली में साथी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में शिक्षकों ने एफआईआर की प्रतियों को जलाया
Hardoi, Hardoi | Dec 2, 2025 पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को दिल्ली प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों पर दर्ज की गई एफआईआर का विरोध किया। अटेवा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों में शिक्षकों ने एफआईआर की प्रतियों को जलाया।