हरदोई: हरदोई-पिहानी मार्ग पर सड़क पर भरे नाले के पानी में छात्राओं से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 2, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी रोड़ पर बड़े नाले की सफाई न होने से सड़क तक भरे नाले के गंदे पानी में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते ई रिक्शा पर सवार छात्राएं बाल बाल बच गई इस दौरान वंहा पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया जो कि मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है