गोला: बेलघाट के बभनौली गांव में आधी रात खड़े ऑटो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुआ राख
Gola, Gorakhpur | May 12, 2026 गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित बभनौली गांव में रविवार देर रात खड़े एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे गांव के पास खड़े ऑटो से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया।