खरगोन। शहर के चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे स्थित सुखपुरा क्षेत्र में रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत विभाग के आवासीय क्षेत्र में स्थित एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।