जबलपुर: तिलवारा: फॉर्च्यूनर से 'रुतबा' नहीं, बह रही थी 'शराब'! जबलपुर में लग्जरी कार से तस्करी का भंडाफोड़
फॉर्च्यूनर गाड़ी... रुतबा और लाखों की कीमत! लेकिन जबलपुर में इसी लक्जरी गाड़ी का इस्तेमाल एक बेहद काले धंधे के लिए किया जा रहा था!मामला जबलपुर के तिलवारा घाट थाने का है। जहाँ बीती देर रात लगभग 2 बजे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक चमचमाती फॉर्च्यूनर कार को रोका। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए।