दादरी: सेक्टर-51 के समीप 16 वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, सेक्टर वासियों ने जताई नाराजगी
नोएडा के सेक्टर-51 में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 16 वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोर को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।